JSSC CGL Exam 2024 में के लिए ऐसे करें तैयारी, यहां देखें झारखंड के धार्मिक आंदोलन से ये प्रश्न

JSSC CGL Exam 2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन अगस्त माह में हो सकता है. झारखंड के धार्मिक आंदोलन से संबंधित प्रश्न यहां देखें

By Shaurya Punj | July 13, 2024 2:07 PM
an image

JSSC CGL Exam 2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा 2024 की संभावित तिथि अगस्त महीने के तीसरे सप्ताह के आस पास होगी, जल्द ही इसका एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को झारखंड से संबंधित प्रश्नों का उत्तर भी देना होगा. यहां जानें झारखंड के धार्मिक आंदोन से संबंधित प्रश्नों को

Q1. सूर्यकुंड कहां स्थित है ?

a. हजारीबाग में
b. चतरा में
c. जमशेदपुर में
d. गढ़वा में

Q2. जैन धर्म का पवित्र स्थल पारसनाथ झारखंड राज्य के किस जिले में है ?

a. दुमका
b. देवघर
c. गिरिडिह
d. हजारीबाग

Q3. हजारीबाग के किस स्थान से बुद्ध की प्रस्तर मूर्ति मिली है ?

a. पदमा
b. इचाक
c. इस्को
d. सूर्यकुंड

Q 4. निम्नलिखित में किस स्थान से भगवान बुद्ध की एक खण्डित प्रतिमा प्राप्त हुई है ?

a. पद्मा
b. इस्को.
c. घोलमारा
d. बेनुसागर

Q 5. पलामू जिले के किस स्थान से जैन धर्म को कुछ पूजास्थल प्राप्त हुए ?

a. पांकी
b. हनुमान गांव
c. मूर्तिया गांव
d. चैनपुर

Q 6. फह्यान द्वारा हजारीबाग के निम्न में किस स्थान से प्राप्त बौद्ध विहार का उल्लेख किया गया है ?

a. सीतागढ़ा पहाड़
b. इस्को
c. दूधपानी
d. बेनुसागर

Q7. झारखंड के किस जिले से दालमी और बुद्धपिर बौद्ध स्मारक प्राप्त हुए हैं ?

a. रांची
b. पलामू
c. धनबाद
d. हजारीबाग

Q8. निम्न में से किस शासक के प्रवेश के उपरांत झारखंड में बौद्ध धर्म का ह्रास प्रारंभ हो गया?

a. चंद्रगुप्त
b. कुमार गुप्त
c. श्रीगुप्त
d. समुद्रगुप्त

Q9. जैन धर्म के 24 तिर्थांकरों में से कितने तिर्थांकरों ने पारसनाथ की पहाड़ी पर निर्वाण प्राप्त किए ?

a. 18
b. 20
c. 22
d. 24

Q 10. खूंटी जिले के किस स्थान से बौद्ध विहार के अवशेष प्राप्त हुए हैं?

a. तोरपा
b. बलवादाग
c. घोलमारा
d. करूआ

(Answers: 1-a, 2-c, 3-d, 4-c, 5-b, 6-a, 7-c, 8-b, 9-c, 10-b)

JSSC CGL Exam 2024 में पूछे जा सकते हैं प्रागैतिहासिक काल से ये प्रश्न, यहां से पा सकते हैं अच्छे अंक

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version