Most Women In Country: सबसे अधिक महिलाओं वाला देश
संयुक्त राष्ट्र (UN) के जनसंख्या डिवीजन और विश्व बैंक (World Bank) के डेटा के अनुसार, लातविया (Latvia) वह देश है जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में सबसे अधिक है. इस बाल्टिक देश में कुल जनसंख्या का लगभग 54 प्रतिशत महिलाएं हैं जबकि पुरुष केवल 46 प्रतिशत के आसपास हैं.
यह भी पढ़ें- Sara Tendulkar vs Sana Ganguly: गांगुली या सचिन, किसकी बेटी ज्यादा पढ़ी-लिखी, सारा और सना की डिग्रियां कर देंगी हैरान!
Gk Trending Quiz 2025: ऐसा क्यों है?
लातविया में महिलाओं की संख्या अधिक होने के पीछे कई सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़े कारण हैं:
- पुरुषों की औसत उम्र कम है.
- द्वितीय विश्व युद्ध और सोवियत संघ के पतन के समय बड़ी संख्या में पुरुषों की मृत्यु हुई थी.
- महिलाओं की औसत आयु अधिक होती है.
Most Women In Country: ये देश भी लिस्ट में हैं
लातविया के अलावा कुछ अन्य देश भी हैं जहां महिलाओं की संख्या अधिक है:
देश का नाम | महिला प्रतिशत |
लातविया | 54 प्रतिशत |
लिथुआनिया | 53.7 प्रतिशत |
यूक्रेन | 53.5 प्रतिशत |
रूस | 53 प्रतिशत |
एस्तोनिया | 52.7 प्रतिशत |
Most Women In Country: भारत में क्या है स्थिति?
भारत में स्थिति इससे बिल्कुल अलग है. 2021 के आंकड़ों के अनुसार भारत में हर 1000 पुरुषों पर लगभग 1020 महिलाएं हैं लेकिन यह राज्य-दर-राज्य अलग-अलग हो सकता है.
नोट- Most Women In Country की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. प्रभात खबर की टीम ने इसमें खुद से कुछ नहीं जोड़ा है.