विभाग का नाम | पदों की संख्या |
---|
एनाटॉमी | 69 |
एनस्थीसिया | 125 |
मेडिसिन | 120 |
बाल रोग (पेडियाट्रिक्स) | 106 |
रेडियोलॉजी | 73 |
स्त्री एवं प्रसूति | 120 |
मानसिक रोग (साइकेट्री) | 63 |
चर्म रोग (डर्मेटोलॉजी) | 67 |
हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक्स) | 76 |
दंत चिकित्सा | 23 |
आपातकालीन चिकित्सा (इमरजेंसी मेडिसिन) | 74 |
खेल चिकित्सा (स्पोर्ट्स मेडिसिन) | 3 |
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Eligibility: योग्यता
अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में MD/MS/DNB/MDS की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, MD/MS की डिग्री प्राप्त करने के बाद मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के रूप में तीन साल का अनुभव होना आवश्यक है और अनारक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा अधिकतम 48 वर्ष है और आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार छूट उपलब्ध है.
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025 in Hindi: वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को 15,600-39,100 के वेतनमान में ग्रेड पे 6,600 के साथ नियुक्त किया जाएगा.
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Selection process: चयन प्रक्रिया
इस परीक्षा के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। एमबीबीएस/बीडीएस और एमडी/एमएस/एमडीएस के अंक, पीएचडी, एमसीएच, डीएनबी (सुपरस्पेशलिटी) के अंक, सरकारी क्षेत्र में कार्य अनुभव (अधिकतम 10 अंक) और साक्षात्कार (अधिकतम 6 अंक) के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी.
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025 How to Apply in Hindi: कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
दूसरे चरण में “ऑनलाइन आवेदन करें” सेक्शन में जाकर रजिस्टर करें.
तीसरे चरण में मांगी गई शैक्षणिक/अनुभव संबंधी जानकारी भरें.
चौथे चरण में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें.
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 100
बिहार के एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला उम्मीदवार: 25
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं.