क्या है योग्यता ?
जो उम्मीदवार 12वीं पास हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि उन्होंने अपनी 12वीं की परीक्षा 1 जनवरी 2025 तक सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली हो. यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो सरकारी सेवा में शामिल होना चाहते हैं. आयु सीमा की बात करें तो सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी.
किस जिले में कितनी वैकेंसी ?
जिला | पदों की संख्या |
---|
पटना | 1479 |
नालंदा | 812 |
भोजपुर | 511 |
रोहतास | 559 |
बक्सर | 312 |
कैमूर/भभुआ | 241 |
गया | 909 |
नवादा | 361 |
बेतिया | 311 |
दरभंगा | 741 |
समस्तीपुर | 731 |
मधुबनी | 607 |
पूर्णियां | 280 |
कटिहार | 484 |
अररिया | 122 |
किशनगंज | 280 |
सहरसा | 74 |
मोतिहारी | 474 |
भागलपुर | 666 |
बांका | 294 |
नवगछिया | 0 |
मुंगेर | 171 |
जमुई | 257 |
लखीसराय | 123 |
शेखपुरा | 192 |
खगड़िया | 111 |
सुपौल | 144 |
मधेपुरा | 193 |
जहानाबाद | 317 |
औरंगाबाद | 217 |
मुजफ्फरपुर | 296 |
सीतामढ़ी | 439 |
शिवहर | 78 |
छपरा | 690 |
सिवान | 231 |
गोपालगंज | 395 |
बेगूसराय | 422 |
कैसे होगा सिलेक्शन ?
बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. इस भर्ती प्रक्रिया में चयन पूरी तरह से फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के आधार पर किया जाएगा. फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक जैसी विभिन्न शारीरिक गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं. अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इस टेस्ट के लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार हों, क्योंकि अंतिम चयन केवल उन्हीं उम्मीदवारों का होगा, जो फिजिकल टेस्ट में सफल प्रदर्शन करेंगे. इसके अलावा, चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी, जिसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. इसलिए, उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखना चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया और भर्ती के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो.
महिलाओं को मिलेगा विशेष आरक्षण ?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 15,000 पदों को भरा जाएगा. इसमें महिलाओं के लिए 35% आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत 5,094 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा, थर्ड जेंडर को भी इस भर्ती में अवसर प्रदान किया गया है, जिससे यह प्रक्रिया अधिक समावेशी बन सके.
Also Read: Success Story: आरा के यूनिवर्सिटी में मिसेज इंडिया प्रोफेसर, डॉ रोहिणी पढ़ाएंगी ये सब्जेक्ट
Also Read: Success Story: बिहार के इस ‘सुपर कॉप’ को कभी आया था आत्महत्या का ख्याल! पढ़िए खाकी वेबसीरीज के असली IPS की कहानी
Also Read: Dream 11 CEO Education: लोगों को करोड़ों जिताने वाले ड्रीम 11 के सीईओ हर्ष जैन, रखते हैं ये डिग्रियां