CBSE Board Result 2025: SMS और कॉल से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर किसी छात्र के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो वह SMS या IVRS कॉल के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकता है. बोर्ड ने हर साल की तरह इस बार भी यह सुविधा दी है ताकि सभी छात्रों को आसानी हो. सीबीएसई की वेबसाइट या ऐप पर दिखने वाला रिजल्ट प्रोविजनल होता है. असली मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज छात्रों को अपने स्कूल से मिलने चाहिए. ये दस्तावेज आगे की पढ़ाई, कॉलेज एडमिशन या नौकरी में काम आते हैं. (CBSE Board 10th, 12th Result 2025)
नंबर से असंतुष्ट हैं तो कराएं रीचेक
अगर कोई छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है, तो वह रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या अंक सत्यापन (Verification) के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए बोर्ड प्रति विषय एक मामूली शुल्क लेता है. इससे छात्रों को अपनी कॉपी दोबारा चेक कराने का मौका मिलता है.
CGPA से कैसे निकालें परसेंटेज? जानें आसान तरीका
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अक्सर CGPA (Cumulative Grade Point Average) के रूप में आता है. कई छात्रों को यह समझने में परेशानी होती है कि इसे परसेंटेज में कैसे बदला जाए.
परसेंटेज निकालने का सीधा फॉर्मूला है:
Percentage = CGPA × 9.5
उदाहरण:
अगर किसी छात्र का CGPA 8.2 है, तो उसकी परसेंटेज होगी:
8.2 × 9.5 = 77.9%
हर विषय का GP अलग होता है
हर विषय में छात्रों को एक ग्रेड प्वाइंट (GP) मिलता है. सभी विषयों के GP को जोड़कर उसे जितने विषय हैं, उससे भाग दिया जाता है. यही CGPA कहलाता है. ध्यान रहे कि इसमें सिर्फ 5 मुख्य विषयों के नंबर जोड़े जाते हैं.
ग्रेड और ग्रेड प्वाइंट का चार्ट:
ग्रेड | ग्रेड प्वाइंट |
A1 | 10 |
A2 | 9 |
B1 | 8 |
B2 | 7 |
C1 | 6 |
C2 | 5 |
D | 4 |
E1/E2 | फेल |
पढ़ें: JEE Advanced 2025 Admit Card OUT: जेईई एडवांस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट और गाइडलाइंस भी देखें
CBSE Result Official Website in Hindi: रिजल्ट कहां और कैसे देखें
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
वेबसाइट के लिंक इस प्रकार हैं: