RPSC RAS Mains 2023 Marks Out: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के अंक जारी, यहां से करें चेक
RPSC RAS Mains 2023 Marks Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 26 मार्च को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 के अंक जारी कर दिए हैं.
By Pushpanjali | March 26, 2025 4:54 PM
RPSC RAS Mains 2023 Marks Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 26 मार्च को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 के अंक जारी कर दिए हैं. जो उम्मीद्वार परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अंक डाउनलोड कर सकते हैं. मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी. भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 905 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं. मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण और मौखिक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे.
कैसे डाउनलोड करें RPSC RAS Mains 2023 के स्कोर ?
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, समाचार और ईवेंट टैब पर जाएं.
राज. राज्य और उप. सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा – 2023 अंक लिंक पर क्लिक करें.
RPSC RAS Mains 2023 परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोग कुल 905 पदों को भरेगा, जिसमें 424 पद राज्य सेवा और 481 पद अधीनस्थ सेवा के लिए हैं. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब पर्सनालिटी टेस्ट और वाइवा के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि आयोग जल्द ही उनके लिए बुलावा भेज सकता है.