Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार मेहनत ज्यादा करें- पढ़िये कुछ खास कोट्स
Chanakya Niti : चाणक्य की नीतियां और जीवन दर्शन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. चाणक्य ने कठिनाइयों से जूझते हुए अपने बुद्धि और समझ से राजकारण, समाज और जीवन के कई पहलुओं पर गहरी छाप छोड़ी
By Ashi Goyal | February 4, 2025 8:18 PM
Chanakya Niti : चाणक्य, जिन्हें आचार्य चाणक्य के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय इतिहास के महानतम नीतिकार और रणनीतिकार थे. उनकी नीतियां और जीवन दर्शन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. चाणक्य ने कठिनाइयों से जूझते हुए अपने बुद्धि और समझ से राजकारण, समाज और जीवन के कई पहलुओं पर गहरी छाप छोड़ी. उनके उपदेश आज भी सफलता, शिक्षा, और मेहनत के महत्व को समझाने में मदद करते हैं:-
“शिक्षा सबसे बड़ा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता”
“जो व्यक्ति अपनी मेहनत और समय की कद्र करता है, वह कभी असफल नहीं होता”
“जिसे कठिनाइयों का सामना करना आता है, वही महान बनता है”