Chanakya Niti: इन चीजों से हमेशा रहना चाहिए संतुष्ट, नहीं तो जीवन में फैलती है अशान्ति
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में ऐसे कुछ चीजों और स्थितियों का जिक्र किया है, जिसके बारे में उनका मानना है कि व्यक्ति को इन चीजों से हमेशा संतुष्ट रहना चाहिए, नहीं तो उसके जीवन में समस्याओं का अंत कभी-भी नहीं होता है और जीवन में अशान्ति बनी रहती है.
By Tanvi | September 8, 2024 10:21 AM
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान ज्ञानियों में से एक माना जाता है और उनकी नीतियों से आज भी लोग अपने जीवन का मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियों में कई ऐसे सवालों का सटीक और सीधा जवाब मिल जाता है, जिसका जवाब खोजने में व्यक्ति का पूरा जीवन भी कम पड़ जाता है. उनकी नीतियों में मनुष्यों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं इन बातों का भी बहुत साफ निर्देश दिया गया है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में ऐसे कुछ चीजों और स्थितियों का जिक्र किया है, जिसके बारे में उनका मानना है कि व्यक्ति को इन चीजों से हमेशा संतुष्ट रहना चाहिए, नहीं तो उसके जीवन में समस्याओं का अंत कभी-भी नहीं होता है और जीवन में अशान्ति बनी रहती है.
ईमानदारी से कमाया हुआ धन
आचार्य चाणक्य का ऐसा मानना है कि व्यक्ति को हमेशा ईमानदारी से अर्जित किए हुए धन से संतुष्ट रहना चाहिए, क्योंकि धन एक ऐसी चीज है जिसकी कमी मनुष्य को हमेशा महसूस होती रहती है, जिस कारण वो अधिक से अधिक धन कमाने के बारे में सोचता रहता है और कई बार गलत तरीके भी अपना लेता है, ये गलत तरीके उसे बड़ी परेशानी में भी डाल सकते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि जीवन में शांति बनाए रखने के लिए व्यक्ति ईमानदारी से कमाए हुए अपने धन से हमेशा संतुष्ट रहे.
आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में लिखा है कि व्यक्ति को हमेशा जो वो भोजन कर रहा है, उससे संतुष्ट रहना चाहिए, क्योंकि वो लोग बहुत नसीब वाले होते हैं, जिनकी किस्मत में भोजन होता है और ऐसे लोग जो भोजन से संतुष्ट नहीं होते हैं, उनके जीवन में शांति भी नहीं रहती है.
अपने जीवन साथी से
आचार्य चाणक्य का यह मानना है कि व्यक्ति को अपने जीवन साथी से हमेशा संतुष्ट रहना चाहिए, नहीं तो उसके जीवन से परेशानियां कभी नहीं जाती हैं और वह चैन से अपना जीवन व्यतीत नहीं कर पता है.