Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को विष्णुगुप्त या कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं. वे भारतीय इतिहास की उन महान विभूतियों में से हैं जिनकी सोच, दूरदर्शिता और नीतियां आज भी मार्गदर्शन का काम करती हैं. वे केवल एक विद्वान अर्थशास्त्री ही नहीं थे, बल्कि राजनीति के चतुर खिलाड़ी, रणनीति के माहिर और जीवन के गहरे ज्ञान को समझने वाले दार्शनिक भी थे. उनकी रचित चाणक्य नीति महज एक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन को समझने की एक संपूर्ण दृष्टि देती है. इसमें यह स्पष्ट बताया गया है कि किस समय पर किस व्यक्ति पर भरोसा किया जाए, कहां सतर्कता बरती जाए और कैसे अपने भीतर छिपी योग्यताओं को पहचान कर सफलता की ओर बढ़ा जाए. चाणक्य की शिक्षाएं हमें रिश्तों में समझदारी रखने, व्यवहार में विवेक अपनाने और जीवन के हर छोटे-बड़े फैसले में धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देती हैं. यही वजह है कि हजारों साल पहले कहे गए उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक, असरदार और मार्गदर्शक हैं. चाणक्य नीति में कुछ आदतों का वर्णन किया गया है जिनको अपनाने से व्यक्ति के जीवन में छाई कंगाली दूर हो जाती है.
संबंधित खबर
और खबरें