साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 8 नवंबर, 2022 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है.
ज्योतिषशात्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन की तरह ग्रहण का असर भी सभी राशियों पर देखने को मिलता है, चाहे यह सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण. 8 नवंबर को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा शाम 6.20 बजे तक रहेगा.
भारत के पूर्वी भाग में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा और अन्य राज्यों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा. भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, यूरोप और दक्षिणी अमेरिका जैसे अन्य देश भी 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण देख सकेंगे.
ग्रहण की आंशिक एवं पूर्णावस्था का आरंभ भारत में किसी भी जगह से नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्र उदय से पहले ही शुरू हो चुकी होगी.
भारत से देखा जा सकने वाला अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को होगा, हालांकि अक्टूबर 2023 में, भारत से एक छोटा आंशिक ग्रहण देखा जाएगा.
खबरों के अनुसार, 8 नवंबर 2022 को पड़ने जा रहे साल के आखिरी ग्रहण से 4 राशियों मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ के लिए लाभकारी साबित होगा. वहीं 4 राशियों मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए हानि के योग लेकर आ रहा है. इसके आलावा बाकी चार राशियों को ग्रहण के चलते मध्यम फल मिलेगा.
चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है. यह तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अन्य दो के बीच पृथ्वी के साथ बिल्कुल या बहुत निकटता से जुड़े हों, जो कि पूर्णिमा की रात को ही हो सकता है जब चंद्रमा किसी भी चंद्र नोड के पास होता है.
Liver Health: क्या आपको पता है खानपान के अलावा ये चीजें भी करती हैं लिवर को खराब?
Tips To Keep Roti Fresh: रोटी को रखना है एक दम ताजा, तो इन उपायों को आजमाएं
Rakhi Thali Decoration Ideas: सिम्पल थाली को बनाएं राखी के लिए खूबूसरत, यहां जानें बेस्ट डेकोरेशन आइडियाज
Raksha Bandhan Saree Design: रक्षाबंधन पर अपनाएं ये एलिगेंट साड़ी लुक्स, इन आइडियाज को करें ट्राई