Chandra Grahan 2023 UP Sutak Kaal Timing: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें यूपी में कब आएगा नजर

Chandra Grahan 2023 UP Time: आज 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा रहा है. चंद्रग्रहण धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना गया है. यहां जानें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा और वाराणसी समेत कई जगहों पर ग्रहण दिखाई देगा.

By Shaurya Punj | October 28, 2023 4:48 PM
an image

आज 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा रहा है. चंद्रग्रहण धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना गया है.

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रगहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी गई है. शास्त्रों के अनुसार जहां चंद्र ग्रहण जहां दार्शनीय होता है वहां सूतक काल भी मान्य होता है. भारत में भी इस ग्रहण का असर देखने को मिलने वाला है.

यह पहली बार होगा जब चंद्रग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा. भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यूपी में चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को रात 01.06 बजे शुरू होगा और आधी रात 02.22 बजे तक चलेगा. मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से ही सूतक काल शुरू हो जाता है.

ऐसे में 28 अक्टूबर यानी शरद पूर्णिमा के दिन से ही इसका असर दिखना शुरू होगा. शरद पूर्णिमा के दिन दोपहर 2.52 से सूतक शुरू होगा जो ग्रहण खत्म होने के बाद ही समाप्त होगा.

लोग रात 2:24 बजे ग्रहण के मोक्ष के बाद ही खीर रख सकेंगे, लेकिन इससे पहले घर को पानी से धोने के साथ खुद भी स्नान करना होगा.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version