Dev Diwali 2024 Date: देवता इस दिन मनाएंगे दीपावली, जानें इस दिन का महत्व
Dev Diwali 2024 Date: देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. इसे देवताओं की दीपावली भी कहा जाता है. इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाया गया. इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाएगी.
By Bimla Kumari | November 11, 2024 3:08 PM
Dev Diwali 2024 Date: दिवाली के 15 दिन बाद देव दिवाली मनाई जाती है. दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या को होता है, जबकि देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. इसे देवताओं की दीपावली भी कहा जाता है. इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाया गया. इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाएगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दिवाली क्यों मनाई जाती है, इसकी क्या वजह है. जानें देव दिवाली से जुड़ी अहम बातें-
देव दिवाली 2024 की तिथि (Dev Diwali 2024 Date)
देव दिवाली तिथि – 15 नवंबर 2024
कार्तिक पूर्णिमा प्रारंभ – 15 नवंबर 2024
कार्तिक पूर्णिमा समाप्त: 16 नवंबर 2024
प्रदोष काल पूजा समय: 15 नवंबर, शाम 5:10 बजे से शाम 07:47 बजे तक
कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों मनाई जाती है देव दिवाली (Dev Diwali 2024 on Karthik Purnima)
कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाने के पीछे का कारण यह है कि इस तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर दिवाली मनाई थी. धार्मिक और पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रिपुरासुर राक्षस ने अपनी शक्ति से तीनों लोकों पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था और देवताओं पर भी अत्याचार करने लगा था. त्रिपुरासुर के अत्याचारों से परेशान होकर सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचे. तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है.
देव दिवाली का महत्व
देव दिवाली को लेकर मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं और गंगा घाट पर दिवाली मनाते हैं. इसलिए इस दिन दीप जलाने की परंपरा है. इस शुभ दिन पर लोग दीपदान भी करते हैं. देव दिवाली पर वाराणसी में अद्भुत नजारा देखने को मिलता है.