Feng Shui Tips: दो लोगों के बीच खत्म हुए प्यार को जिंदा करते हैं ये नियम, जरूर अपनाए
Feng Shui Tips: दो प्रेमियों के बीच अक्सर अनबन के साथ झगड़े भी हो जाते हैं। ऐसे में उनको कुछ बातों का ध्यान रखते हुए कुछ नियमों का भी पालन करना चाहिए। इसके लिए आप आपस में बात चित कर सकते हैं और पालन भी करना भी चाहिए।
By Prerna | June 8, 2025 1:40 PM
Feng Shui Tips: जब भी दो लोगों के बीच प्यार होता हैं तो उनके बीच में अनबन और झगड़े भी होते हैं। इसे सुलझाने में भी लोग काफी ज्यादा मेहनत करते हैं। ऐसे में फेंगशुई के नियमों में यह भी कहा जाता है की जब दो प्रेमियों के बीच में अनबन हो और प्यार कम होने लगे तो फेंगशुई के नियमों से जीवन में बदलाव हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि प्रेमियों के बीच में किसी बात को लेकर अगर बात बिगड़ जाए तो इन नियमों को जरूर अपनाए, चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वो नियम।
पिंक और लाल रंग का करें इस्तेमाल
रिश्ते में हमेशा प्यार बना रहें इसके लिए जरूरी है की आप अपने रिश्ते पर अच्छे से ध्यान रखें। आइस में नए जोड़े को लाल-पिंक रंग का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जैसे कि पर्दों का रंग और घर की दीवारों का रंग सब कुछ में रंग बिरंगा रखना चाहिए।
पौधे जरूर लगाएं
शादी शुदा या प्रेमी जोड़ों को पाने कमरे में पौधे जरूर लगाना चाहिए ताकि कमरे में सादग बनी रहे और प्रेमियों के बीच में प्यार भी बना रहे। पौधों में अगर रोजाना पानी डालते रहें तो और धीरे-धीरे बड़े भी होते हैं और इसके तरह ही प्रेमी जोड़े के बीच में भी प्यार बढ़त रहता है।
बेडरों को हमेशा साफ रखना चाहिए। कही भी नए जोड़े को अपने कमरे में बिना इस्तेमाल की चीजों को नहीं रखना चाहिए। कई बार लोगों को लगता हैं कि बेडरूम में ज्यादा चीजें रखने से कमरा ज्यादा सुंदर लगता है लेकिन ऐसा नहीं होता है ऐसा करने से कमरे में बेवजह गंदगी होती है।