Hartalika Teej Dark Mehndi Tips: मेहंदी फीकी रची है ? इन आसान उपाय से मिनटों में गहरा करें मेहंदी का रंग
Hartalika Teej Mehndi Tips: हरतालिका तीज पर आपके हाथों की मेहंदी गहरी लाल रचे इसके लिए मेहंदी लगाने से पहले और मेहंदी लगाने के बाद कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. कुछ घरेलू उपायों को अपना कर आसानी से आप अपने हाथों की मेहंदी का रंग गहरा कर सकती हैं
By Prabhat Khabar Digital Desk | August 29, 2022 4:21 PM
Hartalika Teej Mehndi Tips: हरतालिका तीज पर हाथों में मेहंदी लगाने का रिवाज है. हाथों पर लगे मेहंदी का गहरा रंग बहुत आकर्षक लगता है. कहा भी जाता है जिस महिला के हाथ की मेहंदी जितनी गहरी रचती है उसे उसके पति का प्यार उतना ही ज्यादा मिलता है. ऐसे में यदि कि महिला के हाथों में मेहंदी का रंग अच्छे से न चढ़ा हो तो मन उदास सा हो जता है और हाथों की मेहंदी फीकी-फीकी दिखती है. हाथों से मेहंदी छुड़ाने के बाद आपको ऐसा डाउट हो कि मेहंदी का रंग गहरा होने की संभावना कम है तो इन घरेलू प्राकृतिक उपायों को अपनाएं मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा.
1.Hartalika Teej Mehndi Tips: विक्स या आयोडेक्स लगाएं
रंग गहरा करने के लिए विक्स या आयोडेक्स लगाएं :मेहंदी निकालने के बाद कलर गहरा हो इसके लिए हाथों पर विक्स, आयोडेक्स या ऐसा ही कोई बाम लगा सकती हैं. बाम हाथों को गरमाहट देता है जिससे मेहंदी का रंग हरा होता है.
2.Hartalika Teej Mehndi Tips: चूना रगड़ें
चूना रगड़ने से भी गहरा होगा मेहंदी का रंग : मेहंदी सूखने के बाद हथेलियों पर चूना रगड़ने से भी मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है.
मेहंदी लगे हाथों को कंबल से ढक कर रखें : मेहंदी लगाने के बाद जब हल्का सुख जाए तो हाथों को कंबल या रजाई से ढ़क कर रखें. ऐसा करने से रंग गहरा चढ़ेगा. रात को मेहंदी लगाने वाली महिलाएं सोते वक्त अपने हाथों को कंबल से जरूर ढकें.
4.Hartalika Teej Mehndi Tips: लौंग का धुंआ लें
हाथों पर लौंग का धुंआ लेने से गहरा हो जाएगा रंग : हाथों से मेहंदी हटाने के बाद आपको ऐसा डाउट हो रहा हो कि रंग गहरा होने की संभावना कम है तो ऐसे में हाथों पर लौंग का धुंआ लें. इसके अलावा अचार तेल हाथों पर लगाने से भी रंग गहरा हो जाता है.
साफ हाथों पर लगाएं मेहंदी : मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें. हाथों को सुखा कर उसपर मेहंदी का तेल लगाएं. अब इसके बाद हाथों पर मेहंदी के डिजाइन्स बनाएं.
नींबू-चीनी का घोल लगाएं : मेहंदी लगाते वक्त ही जैसे-जैसे हाथों पर बनाए गए डिजाइंस ड्राई हों उसपर नींबू-चीनी के बने घोल कॉटन की मदद से लगाएं. इससे मेहंदी हाथों पर स्टिक हो जाएंगे जल्दी नहीं निकलेंगे और गहरा रंग चढ़ेगा.