Karwa Chauth 2024: करवा चौथ व्रत के दिन भूलकर भी न पहनें ये 5 रंग के कपड़े, जानें
Karwa Chauth 2024 : इस करवा चौथ भूलकर भी न पहने इन 5 रंग के कपड़ो को, आखिर क्या हो सकता है क्या है संकेत, जानें इस लेख के माध्यम से अनलकी रंगों के बारे में.
By Ashi Goyal | October 14, 2024 5:31 PM
Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ का व्रत भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने का एक विशेष अवसर है, इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखती हैं, इस पवित्र दिन पर कपड़ों का चयन करना भी बेहद महत्वपूर्ण होता है, कुछ रंग ऐसे हैं, जिन्हें इस दिन पहनने से बचना चाहिए, आइए जानते हैं उन रंगों के बारे में:-
– काला रंग
काला रंग आमतौर पर नकारात्मकता और दुख का प्रतीक माना जाता है, इस दिन के लिए सकारात्मकता और खुशी का माहौल जरूरी है, इसलिए काले कपड़ों से बचें.
अनिष्ट संकेत: इस रंग को पहनने से कुछ लोग इसे अनिष्ट के संकेत के रूप में भी देखते हैं.
इस विशेष दिन पर सही रंगों का चयन करने से आपको न केवल एक अच्छा लुक मिलेगा, बल्कि यह आपके मन में भी सकारात्मकता लाएगा, कुछ अच्छे विकल्पों में लाल, पिंक, हरा, और सुनहरा रंग शामिल हैं, ये रंग न केवल उत्सव की भावना को दर्शाते हैं, बल्कि आपके लुक को भी खूबसूरत बनाते हैं.