Monsoon Drink: हर मौसम के लिए परफेक्ट है ये होममेड ड्रिंक, एक बार चखा तो भी भूल पाएंगे स्वाद
Monsoon Drink: मानसून में जब आप घर में रहेंगे तो ये ड्रिंक आसानी से बनाकर पी सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ चीजों की ही जरूरत पड़ेगी. चलिए आपको मोगू-मोगू बनाने की विधि बताते हैं.
By Prerna | June 19, 2025 9:28 AM
Monsoon Drink: मोगू-मोगू या कोका-कोका तो आप सभी बाजारों से खरीद एक बार तो जरूर पिया होगा. पर क्या आप जानते हैं कि इस महंगे मिलने वाले मोगू- मोगू ड्रिंक आप घर पर बना सकते हैं. ये ड्रिंक आप गर्मी के साथ-साथ मानसून में भी पी सकते हैं. मानसून में जब आप घर में रहेंगे तो ये ड्रिंक आसानी से बनाकर पी सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ चीजों की ही जरूरत पड़ेगी. चलिए आपको मोगू-मोगू बनाने की विधि बताते हैं.
मोगू-मोगू बनाने के लिए सबसे पहले नारियल पानी को निकाल कर फ्रिज में रख देंगे. इसके बाद लीची के छिलके उतार कर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लेंगे बिल्कुल बारीक तरीके से, इसके बाद ताड़कुन को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे.
अब फ्रिज में रखे हुए नारियल पानी को निकाल कर इसमें चीनी मिलाएंगे और अच्छे तरीके से मिक्स करेंगे.
जब चीनी पूरे तरीके से घुल जाएगी तो इसमें लीची और ताड़कुन के टुकड़ों को इसमें डाल देंगे.
इसके बाद इसे अच्छे से मिलाएंगे और इसमें नींबू का रस मिला देंगे. इसके बाद इसमें बर्फ के टुकड़ों को डाल कर सर्व करेंगे.