Monsoon Nail Art Designs: बारिश के मौसम में ट्रेंड में हैं ये 10 खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन्स

Monsoon Nail Art Designs: छाते, बादल और रेनड्रॉप्स से इंस्पायर्ड ये 10 नेल आर्ट डिजाइन्स मानसून में देंगे फ्रेश और फंकी लुक.

By Pratishtha Pawar | June 18, 2025 3:43 PM
an image

Monsoon Nail Art Designs: मानसून का मौसम न सिर्फ रोमांस और ठंडक लेकर आता है, बल्कि यह फैशन के लिए भी एक अनोखा मौका बन जाता है. इस मौसम में जहां कपड़े और मेकअप का ट्रेंड बदलता है, वहीं नेल आर्ट का स्टाइल भी बारिश के रंगों से सजता है. अगर आप भी अपने लुक को इस मानसून में और खास बनाना चाहती हैं, तो इन 10 ट्रेंडी मानसून नेल आर्ट डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें.

Monsoon Nail Art Designs: 10 ट्रेंडी मानसून नेल आर्ट डिजाइन्स

 1. रेनड्रॉप नेल आर्ट | Raindrops Nail Art

इस डिजाइन में नाखूनों पर पानी की बूंदों जैसा 3D इफेक्ट दिया जाता है, जो बेहद रियलिस्टिक लगता है. इसे ट्रांसपेरेंट जेल पॉलिश से तैयार किया जाता है.

 2. क्लाउड नेल आर्ट | Cloud Nail Art

ब्लू बैकग्राउंड पर सफेद बादलों का डिजाइन नाखूनों पर मानसून की फील देता है. यह सिंपल होने के साथ-साथ बहुत प्यारा भी लगता है.

3. अम्ब्रेला डिजाइन | Umbrella Design

छोटे-छोटे छाते और बूंदों का कॉम्बिनेशन नाखूनों को मानसून के मूड में डाल देता है. आप इस डिजाइन को कलरफुल बना सकती हैं.

4. रेनबो नेल आर्ट | Rainbow Nail Art

सात रंगों की रेनबो स्ट्राइप्स को नेल पर पेंट करें. यह बच्चों से लेकर युवाओं तक को बेहद पसंद आता है और मानसून की खूबसूरती को दिखाता है.

5. वॉटर कलर नेल आर्ट | Water Color Nail Art

मानसून में वाटर कलर इफेक्ट वाला डिजाइन ट्रेंडिंग में है. यह थोड़ा एब्सट्रैक्ट और यूनिक लुक देता है.

6. ड्युई नेल लुक

नाखूनों को ड्युई और वेट लुक देने वाला यह स्टाइल मानसून में बहुत कूल लगता है. इसमें हल्की शाइनिंग जेल पॉलिश का प्रयोग किया जाता है.

 7. ड्रिपिंग नेल आर्ट | Dripping Nail Art

ऐसा लगता है जैसे नाखूनों से पेंट या पानी टपक रहा हो. यह क्रिएटिव और आर्टिस्टिक डिजाइन लड़कियों में काफी पॉपुलर है.

8. फ्लोरल मानसून डिजाइन | Floral Nail Art Design for Monsoon

फूलों और पत्तियों का कॉम्बिनेशन मानसून की हरियाली को दर्शाता है. इस डिज़ाइन को आप हल्के रंगों के साथ बना सकती हैं.

9. पेस्टल कलर नेल्स | Pestle Colour Nail Art Design

मानसून के लिए पेस्टल कलर्स जैसे लैवेंडर, मिंट ग्रीन और बेबी पिंक नाखूनों पर बहुत प्यारे लगते हैं.

10. ग्लिटर रेन इफेक्ट | Glitter Rain Effect

ग्लिटर और शाइनी जेल पॉलिश का उपयोग करके आप अपने नाखूनों को रेन इफेक्ट वाला स्टाइलिश लुक दे सकती हैं.

अगर आप मानसून के मूड को अपने लुक में शामिल करना चाहती हैं, तो ये 10 नेल आर्ट डिजाइन्स आपकी खूबसूरती को और निखार सकते हैं. इन्हें घर पर खुद भी ट्राय किया जा सकता है या किसी प्रोफेशनल नेल आर्टिस्ट से करवाया जा सकता है.

Also Read: Nail Art Designs For Office Look: ऑफिस लुक के लिए आसान और खूबसूरत नेल आर्ट

Also Read: Latest Winter Nail Art Designs: सर्दियों के लिए ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन, अपनाएं ये लेटेस्ट स्टाइल

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Life and Style

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version