सामग्री
- बेसन – 1 कप
- गाजर (कद्दूकस की हुई) – 2 बड़े चम्मच
- शिमला मिर्च (बारीक कटी) – 2 बड़े चम्मच
- प्याज़ (बारीक कटा) – 1 छोटा
- टमाटर (बीज निकालकर बारीक कटा) – 1 छोटा
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी, वैकल्पिक)
- हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
- चीज़ (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2 कप
- नमक – स्वादानुसार
- हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
- पानी – बैटर बनाने के लिए
- तेल – सेंकने के लिए
बनाने की विधि
- बैटर तैयार करें: एक बड़े बर्तन में बेसन लें उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिक्स करें. गाठें न रहें इसका ध्यान रखें. बैटर ना ज्यादा पतला हो ना ज्यादा गाढ़ा हो.
- सब्जियां मिलाएं: अब इस बैटर में गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. फिर नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- तवा गरम करें: गैस पर नॉन-स्टिक तवा रखें और हल्का सा तेल लगाकर गरम करें.
- चीला बनाएं: तवे पर एक करछी बैटर डालें और चम्मच से गोल आकार में फैला दें.
- चीज डालें: ऊपर से थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज छिड़कें. किनारों पर थोड़ा तेल डालें और धीमी आंच पर सेंकें.
- पलटकर पकाएं: जब नीचे की साइड सुनहरी हो जाए तो चीले को पलट दें और दूसरी तरफ से भी 1 से 2 मिनट सेक लें.
- तैयार है आपका टेस्टी चीला: इसे गरमा-गरम हरी चटनी, दही या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
Also Read: Instant Crispy Jalebi Recipe: घर पर बनाएं करारी और रसीली जलेबियां,सिर्फ 10 मिनट में
Also Read : Kesari Sooji Halwa Recipe:घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा केसरी सूजी हलवा, सीक्रेट टिप्स के साथ
Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी
Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह