Vidur Niti: इनसे ली गई मदद पड़ सकती है आपको भारी, बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगी जिंदगी

Vidur Niti: विदुर की नीतियां महाभारत काल में जितनी लोकप्रिय थी, उतनी ही आज के समय में भी हैं. ऐसे में विदुर नीति में बताया गया है कि कुछ व्यक्तियों से भूलकर भी मदद नहीं लेनी चाहिए.

By Shashank Baranwal | March 5, 2025 8:44 AM
an image

Vidur Niti: महात्मा विदुर महाभारत महाकाव्य के प्रमुख किरदार होते हैं. उन्हें एक योद्धा के तौर पर नहीं बल्कि महा ज्ञानी के रूप में याद किया जाता है. उनकी नीतियों का संग्रह विदुर नीति के नाम से जाना जाता है, जिसमें धर्म, राजनीति और निजी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर नीतियां बताई गई है, जो कि राजनीति और प्रशासन के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन की सही दिशा, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी महत्वपूर्ण रूप से प्रस्तुत करता है. विदुर की नीतियां महाभारत काल में जितनी लोकप्रिय थी, उतनी ही आज के समय में भी हैं. ऐसे में विदुर नीति में बताया गया है कि कुछ व्यक्तियों से भूलकर भी मदद नहीं लेनी चाहिए. अगर आपने इस स्वभाव के आदमियों की मदद ले लिए तो आपका जीवन पछतावे से भरा रहेगा.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: पछतावे की नहीं चाहते जिंदगी, तो भूलकर भी किसी से साझा न करें ये 4 बातें

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: आसानी से मिलेगी सफलता, धन-दौलत की नहीं होगी कमी, अपनाएं विदुर की बताई ये 4 बातें

देखते हैं सिर्फ अपना फायदा

महात्मा विदुर कहते हैं कि छली और कपटी व्यक्ति से भूलकर भी मदद नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि ऐसा व्यक्ति हमेशा अपने स्वार्थ के लिए ही दूसरों से जुड़ा होता है. वह मदद भी अपने फायदे के लिए करता है. जिस दिन आपसे फायदा मिलना बंद हो जाएगा आपको छोड़कर चला जाएगा.

घिर जाएंगे संकटों से

विदुर नीति के अनुसार, मूर्ख इंसान से कभी मदद नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इनके अंदर ज्यादा समझदारी नहीं होती है. इनकी मदद से काम करने पर आप परेशानियों में फंस सकते हैं. आपका जीवन संकटों से घिर सकता है.

नहीं रहते भरोसे के लायक

विदुर नीति के मुताबिक, जो लोग झूठे व्यक्ति से मदद नहीं मांगनी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग मदद करने के बहाने आपका नुकसान भी कर सकते हैं. यही वजह है कि ये लोग कभी भी विश्वास पात्र नहीं होते हैं. ये किसी भी समय आपको धोखा दे सकती हैं.

मदद के बहाने मांग लेंगे कुछ भी

महात्मा विदुर के अनुसार, निर्दयी और लालची स्वभाव के व्यक्ति की कभी मदद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग मदद करने के बहाने कुछ भी मांग सकते हैं, जो कि आपके लिए देना असंभव भी साबित हो सकता है. ऐसे में भूलकर भी इन लोगों को से मदद नहीं लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: खतरे से खाली नहीं इन लोगों को उधार पैसे देना, फिर वापस नहीं मिलेगी मेहनत की कमाई

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Life and Style

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version