अफीम की खेती के लिए सैटेलाइट इमेज का होगा उपयोग : एसपी

पहली बार अवैध अफीम की खेती पकड़ने के लिए होगा सैटेलाइट का उपयोगप्रतिनिधि, खूंटीठंड का मौसम आते ही खूंटी में अफीम की अवैध खेती की तैयारी शुरू हो गयी है.

By Prabhat Khabar News Desk | November 27, 2024 7:11 PM
feature

पहली बार अवैध अफीम की खेती पकड़ने के लिए होगा सैटेलाइट का उपयोग

ठंड का मौसम आते ही खूंटी में अफीम की अवैध खेती की तैयारी शुरू हो गयी है. पुलिस को मिली सूचना के अनुसार कई जगहों पर किसानों ने खेत तैयार कर लिया है. वहीं, कुछ जगहों पर पौधे भी अंकुरित हो गये हैं. अफीम की खेती को रोकने के लिए पुलिस अभी से अफीम की खेती वाले क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी है. पिछले साल जहां-जहां अफीम की खेती की गयी थी उसका सत्यापन किया जा रहा है. लेकिन, इस बार जिला प्रशासन पहली बार अवैध अफीम की खेती पकड़ने के लिए सैटेलाइट का सहारा लेगा. सैटेलाइट कैमरा के माध्यम से अफीम की खेती की तस्वीर ली जायेगी. इस बार पुलिस अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करेगी. एनसीबी के सहयोग से पुलिस मैप ड्रग्स एप का उपयोग करेगी. इसमें राष्ट्रीय स्तर पर सूचना संकलित की जायेगी. अभियान के तहत एप में तस्वीर और अन्य जानकारी भी डाली जायेगी. वहीं, सैटेलाइट इमेज की मदद से अफीम की खेती की पहचान की जायेगी.

जानिए, सैटेलाइट इमेज कैसे ली जायेगी :

15 दिसंबर से किया जायेगा ट्रैक :

15 दिसंबर से अवैध अफीम की खेती को सैटेलाइट की मदद से ट्रैक किया जायेगा. इसके लिए तकनीकी स्तर पर बहुत तैयारी की गयी है और हर छोटी-बड़ी घटनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है. पूरे डेटा को पर्यावरण मंत्रालय को शेयर किया जायेगा.

अवैध खेती नष्ट करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल दिया जायेगा : एसपी

अफीम मामले में 2023 में 19 और 2024 में 21 को हुई सजा

अफीम की खेती और कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने वर्ष 2023 में कुल 60 लोगों को गिरफ्तार की थी. इसमें से 19 आरोपियों पर आरोप सही पाया गया था. उन्हें न्यायालय ने सजा भी सुनायी. वहीं, वर्ष 2024 में पुलिस ने कुल 52 लोगों को पकड़ा था. इसमें से 21 को सजा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version