Bokaro News : सेना के साहस व पराक्रम से घुटनों पर आया पाकिस्तान

कसमार, आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में सोमवार को कसमार में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा की शुरुआत कसमार स्कूल चौक

By ANAND KUMAR UPADHYAY | May 19, 2025 11:26 PM
an image

कसमार, आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में सोमवार को कसमार में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा की शुरुआत कसमार स्कूल चौक से हुई, जो मेन रोड में भारत माता के जयकारे के साथ हुई. तिरंगा हाथों में लेकर भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करते हुए शिवाजी चौक तक पहुंची. शिवाजी चौक में नुक्कड़ सभा भी आयोजित हुई.

जैनामोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

पेटरवार में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड भाजपा व आजसू की ओर से सोमवार को प्लस टू हाइ स्कूल के मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा पेटरवार तेनुचौक होते हुए पेटरवार बाजारटांड़ पहुंची. लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान हाय-हाय आदि नारे लगा रहे थे. गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतिलाल जैन, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, अनिल स्वर्णकार, शशिकांत सिंगला, संजय सिन्हा, असित कुमार बनर्जी, सिंटू सिंह, मनोज शर्मा, रितेश कुमार सिन्हा, राजेंद्र महतो, नागेश्वर सिंह, राजू सिन्हा, स्वरूप सहाय, रोशन कुमार सहित अन्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version