जेटली को गुजरात, तो जावड़ेकर को कर्नाटक का भाजपा चुनाव प्रभारी बनाया गया
नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को क्रमश: गुजरात और कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया गया ,जहां पार्टी का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है.... पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चार केंद्रीय […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | August 24, 2017 8:50 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को क्रमश: गुजरात और कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया गया ,जहां पार्टी का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है.
पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चार केंद्रीय मंत्रियों– नरेंद्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण, जितेंद्र सिंह और पी पी चौधरी को गुजरात चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया. गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल बाद में होंगे.