शिवराज ने नेहरु को बताया ”क्रिमिनल’, दिग्विजय बोले- वो पैरों की धूल भी नहीं

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर विवादित टिप्पणी कर दी. शिवराज ने नेहरू को ‘अपराधी’ कह दिया. अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है.... कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि नेहरू पर ऐसी टिप्पणी करने वाले शिवराज […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 12, 2019 9:30 AM
an image

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर विवादित टिप्पणी कर दी. शिवराज ने नेहरू को ‘अपराधी’ कह दिया. अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि नेहरू पर ऐसी टिप्पणी करने वाले शिवराज सिंह चौहान उनके पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए. बता दें कि शिवराज ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कश्मीर की विवादास्पद स्थिति के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था.

शिवराज ने कहा कि जब कश्मीर में भारतीय सैनिक कबाईलियों का पीछा कर रहे थे तो उन्होंने (नेहरू) सैनिकों को ऐसा करने से रोक दिया. आज एक तिहाई कश्मीर पर अगर पाक का कब्जा है तो ये देश के पहले प्रधानमंत्री का अपराध है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 देना नेहरू का दूसरा अपराध है.

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 गलती नहीं बल्कि अपराध है. उन्होंने कहा कि, एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान, यह एक देश के साथ अन्याय नहीं बल्कि उसके खिलाफ अपराध है. हालांकि कश्मीर के संदर्भ में जवाहरलाल नेहरू पर की गई इस टिप्पणी को कांग्रेसी नेताओं ने शर्मनाक बताया है.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version