श्रीलंका की जेलों में कोई भारतीय मछुआरा नहीं

नयी दिल्ली : श्रीलंका द्वारा कल 94 मछुआरों को रिहा किए जाने के बाद इस साल पहली बार वहां की जेल में कोई भारतीय मछुआरा नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने सैंकडों भारतीय मछुआरों को पकडा था जब वे उनके जल क्षेत्र में मछली मार रहे थे. कल रिहा किए गए दल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 17, 2014 4:44 PM

नयी दिल्ली : श्रीलंका द्वारा कल 94 मछुआरों को रिहा किए जाने के बाद इस साल पहली बार वहां की जेल में कोई भारतीय मछुआरा नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने सैंकडों भारतीय मछुआरों को पकडा था जब वे उनके जल क्षेत्र में मछली मार रहे थे. कल रिहा किए गए दल के बाद अब श्रीलंका की जेल में कोई भारतीय मछुआरा नहीं है.

मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के लिए भावनात्मक मुद्दा है. तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता इस मुद्दे को श्रीलंकाई नेतृत्व के समक्ष उठाने के लिए बार बार केंद्र पर दबाव देती रही हैं. वहीं श्रीलंका सरकार पर पकडे गए भारतीय मछुआरों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया शुरु करने का भारी दबाव था.

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के पहले घोषणा की थी कि सभी भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जाएगा. मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद श्रीलंका ने 225 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version