शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे पर गतिरोध कायम,भाजपा नेताओं से गडकरी की बैठक
मुंबई : महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के बीच गतिरोध जारी है. इस बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार रात प्रदेश भाजपा की कोर समिति के सदस्यों के साथ स्थिति पर चर्चा की.... महाराष्ट्र में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं. यह बैठक गडकरी के वर्ली […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | September 18, 2014 7:16 AM
मुंबई : महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के बीच गतिरोध जारी है. इस बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार रात प्रदेश भाजपा की कोर समिति के सदस्यों के साथ स्थिति पर चर्चा की.
महाराष्ट्र में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं. यह बैठक गडकरी के वर्ली स्थित आवास पर हुई जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र फडनवीस, विधान सभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खडसे, विधान परिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावडे और वरिष्ठ नेता सुधीर मुंगतीवार शामिल हुए.
इससे पहले, भाजपा नेताओं ने प्रदेश भाजपा की खजांची शायना एन सी के पिता और मुम्बई के पूर्व शेरिफ नाना चुदासमा की ओर से शहर के एक होटल में आयोजित समारोह से इतर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की.