हार के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने इस्तीफा दिया

पुडुचेरी : विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी एआईएनआरसी की हार के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने आज इस्तीफा दे दिया.रंगासामी ने यहां राज निवास पर उप राज्यपाल एके सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा. रंगासामी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपनी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया है.... पुडुचेरी में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन ने आज […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 19, 2016 8:28 PM
an image

पुडुचेरी : विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी एआईएनआरसी की हार के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने आज इस्तीफा दे दिया.रंगासामी ने यहां राज निवास पर उप राज्यपाल एके सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा. रंगासामी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपनी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया है.

पुडुचेरी में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन ने आज स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत लीं. इस केंद्र शासित प्रदेश की 30 सीटों में से कांग्रेस को 15 और उसकी सहयोगी द्रमुक को दो सीटे मिली हैं. रंगासामी की पार्टी एआईएनआरसी को महज आठ सीटें मिली हैं.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version