श्रीलंकाई नौसैनिकों ने तमिलनाडु के मछुआरों को खदेड़ा

रामेश्वरम (तमिलनाडु) : कत्चातीवू के निकट यहां के मछुआरों की मछली पकड़ने वाली 50 मशीनीकृत नौकाओं के जाल को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कथित तौर पर काट दिया जिसके चलते 3,000 से अधिक मछुआरों को आज मछली पकड़े बगैर ही वापस लौटना पड़ा. रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 13, 2016 12:24 PM
feature

रामेश्वरम (तमिलनाडु) : कत्चातीवू के निकट यहां के मछुआरों की मछली पकड़ने वाली 50 मशीनीकृत नौकाओं के जाल को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कथित तौर पर काट दिया जिसके चलते 3,000 से अधिक मछुआरों को आज मछली पकड़े बगैर ही वापस लौटना पड़ा. रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कल मछुआरे 536 मशीनीकृत नौकाओं के साथ समुद्र में उतरे थे और पाक जलडमरुमध्य में कत्चातीवू के निकट जब वे मछली पकड़ रहे थे उसी समय श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने करीब 50 नौकाओं को घेर लिया.

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कल रात 50 नौकाओं के मछली पकड़ने वाले जालों को काट दिया और सभी मछुआरों को वापस लौट जाने को कहा. नौसेनिकों ने मछुआरों को चेतावनी भी दी कि वे कत्चातीवू के निकट मछली नहीं पकड़ें. जिसके बाद सभी मछुआरे आज सुबह समुद्र तट पर लौट आए. सेसुराजा ने केंद्र से श्रीलंका को सौंप दिये गये कत्चातीवू को वापस पाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया ताकि मुछआरे अपने परंपरागत क्षेत्रों में मछली पकड़ सके.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version