पंजाब : कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने मुख्‍यमंत्री के तौर पर ली शपथ, मनमोहन – राहुल भी थे मौजूद

चंडीगढ़ : पंजाब में दस साल बाद कांग्रेस को अपने नेतृत्व में जीत दिलाने वाले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने दूसरी बार आज पंजाब के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए. इधर शपथ ग्रहण से पहले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 16, 2017 7:18 AM
an image

चंडीगढ़ : पंजाब में दस साल बाद कांग्रेस को अपने नेतृत्व में जीत दिलाने वाले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने दूसरी बार आज पंजाब के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए. इधर शपथ ग्रहण से पहले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की लुधियाना में मोम की प्रतिमा बनायी गयी है.

11 मार्च को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दिन अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाले सिंह ने राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर नौ मंत्रियों के साथ शपथ ली. पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने राजभवन में एक सादे समारोह में अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलायी.

राज्य में अधिकतम 18 मंत्री बनाये जा सकते हैं. विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं.कांग्रेस ने यहां एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘‘मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला तथा उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे.’

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version