Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया. नई दिल्ली के निगमबोध घाट उनका अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट लाया गया. उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए. गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया. डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की. शुक्रवार तड़के उनका पार्थिव शरीर 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर लाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित अन्य नेताओं और परिजनों ने वहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
संबंधित खबर
और खबरें