अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले – ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के साथ कर रहे भारत जोड़ो यात्रा

हमीरपुर से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले पांच साल में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की वजह से हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापस लौटेगी.

By KumarVishwat Sen | November 4, 2022 9:35 PM
feature

हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा कर रहे कांग्रेस के सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. इसके साथ ही, उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहन प्रियंका गांधी से दूर रहने पर भी सवाल उठाए हैं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं.

हमीरपुर से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले पांच साल में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की वजह से हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापस लौटेगी. ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल जी देश के खिलाफ नारे लगाने वाले ‘टुकडे-टुकड़े’ गिरोह के साथ यात्रा कर रहे हैं. शायद यही वजह है कि प्रियंका जी इसमें शामिल नहीं हुईं या शायद एक भाई को अपनी बहन याद नहीं आई. क्या भाई-बहन के बीच सब ठीक है?

कांग्रेस ने हिमाचल के हितों के लिए नहीं किया काम

हालांकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह नहीं बताया कि ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह से उनका क्या मतलब है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी भी हिमाचल प्रदेश के हितों के लिए काम नहीं किया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में विकास को रोक दिया और उसे कोई बड़ी परियोजना नहीं मिली. उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुनिश्चित किया कि हिमाचल प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो.

Also Read: हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव में AAP की ‘नैया’ मनीष ठाकुर के हाथ! जानिए कितना मिलेगा फायदा?
झूठ बोलकर गुमराह करती है कांग्रेस

उन्होंने दावा किया कि भाजपा विकास में विश्वास करती है वहीं कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है. आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का नारा डबल इंजन की गाड़ी, बीजेपी संग पहाड़ी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा विश्वास जताएंगे और ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने में मदद करेंगे.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version