किस राज्य के सीएम के पास है सबसे अधिक संपत्ति, कौन हैं सबसे गरीब सीएम.. ADR ने जारी की रिपोर्ट
ADR Report 2024: ADR ने कल देश के अलग अलग मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की सूची जारी की है आइए जानते हैं किसकी कितनी है संपत्ति
By Ayush Raj Dwivedi | December 31, 2024 4:25 PM
ADR Report 2024: ADR(वैकाल्पिक विवाद समाधान) ने आज एक रिपोर्ट जारी किया है जिसमें देश के सभी मुख्यमंत्रियों की संपत्ति जारी की है. इस लिस्ट में सबसे अमीर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हैं जिनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ बताई गई है. इस लिस्ट में सबसे गरीब मुख्यमंत्री बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं. कुल मिलाकर 31 राज्यों के सभी सीएम की संपत्ति को जोड़ें तो लगभग 1630 करोड़ की संपत्ति है.
देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन
इस रिपोर्ट में सबसे अमीर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू हैं वहीं दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू हैं इनके पास कुल 332 करोड़ की संपत्ति है. तीसरे नंबर पर सिद्धारमैया की संपत्ति है जिनका कुल कमाई 51 करोड़ के करीब है.