आज 04 अप्रैल 2020 दिन शनिवार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन
मेष- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आवश्यक फैसलों में बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय में प्रगति होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
वृषभ– दूसरों की सहायता करेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। लापरवाही हानि देगी।
मिथुन- कानूनी बाधा दूर होगी। लाभ में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भवन नवीनीकरण पर व्यय अधिक होगा। कार्यक्षेत्र में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है।
कर्क– उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य में बाहरी संपर्कों से लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति रहेगी। व्यापार में शत्रु पक्ष पर जीत प्राप्त करेंगे।
सिंह– परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बिना बात झुंझलाहट रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। कोर्ट—कचहरी के कार्यों में समय लग सकता है।
कन्या- आज का समय मिला-जुला रहेगा। बाहरी कार्य की स्थिति भी मिली-जुली रहेगी। स्वयं से कोई बड़ा फैसला ना लें। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी।
तुला- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जल्दबाजी में हानि संभव है। व्यापार में नयी योजना पर कार्य करेंगे। निवेश करना फलदायक रहेगा।
वृश्चिक– रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। दैनिक कार्य आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
धनु- पिता से सहयोग प्राप्त होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा। कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। लेखन के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे। भवन निमार्ण कार्य प्रगति पर होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मकर- अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है।
कुंभ– परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। पूरे लगन से कार्य को करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। बजट का ध्यान रखें।
मीन- परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जायेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। शत्रु से सावधान रहें। दूर स्थित स्वजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में शामिल होंगे।
“दैवज्ञ”डॉ श्रीपति त्रिपाठी
ज्योतिर्विद
संपर्क सूत्र न.-
9430669031
Also Read: 04 अप्रैल 2020 : आज का पंचांग
Rakshabandhan 2025: राखी बंधवाते समय भाई को किस दिशा में बैठाना शुभ, रक्षाबंधन पर अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Sawan Pradosh Vrat 2025: श्रावण मास का अंतिम प्रदोष व्रत आज, इस विधि से करें पूजा
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इस बार 95 सालों बाद बन रहा है दुर्लभ योग, मिलेगा दोगुना फल
Aaj Ka Panchang: आज 6 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी