Dhanteras 2024 Dhanvantari Bhagwan Ki Aarti: आज धनतेरस पर करें धन्वंतरि देव की आरती की पाठ, धन की नहीं होगी कमी
Dhanteras 2024 Dhanvantari Bhagwan Ki Aarti: आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर धन्वंतरि देव की आरती का पाठ किया जाता है. यहां जानें कैसे
By Shaurya Punj | October 29, 2024 9:43 AM
Dhanteras 2024 Dhanvantari Bhagwan Ki Aarti: हिंदू धर्म में सभी तीज-त्योहारों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी क्रम में पंच दिवसीय दिवाली का पर्व भी शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का उत्सव मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ-साथ माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा करने का विशेष महत्व है. इस दिन इन देवताओं की आरती का विशेष महत्व है. आइए देखें
धन्वंतरि भगवान की आरती (Dhanvantari Bhagwan Ki Aarti)
ॐ जय धन्वन्तरि देवा, स्वामी जय धन्वन्तरि जी देवा। जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।। स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा ॥ तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए। देवासुर के संकट आकर दूर किए।। स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥ आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया। सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।। स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥ भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी। आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।। स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥ तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे। असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।। स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥ हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा। वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।। स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥ धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे। रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।। स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥