December 2024 Vrat Tyohar List: दिसंबर महीने में मनाया जाएगा विवाह पंचमी से लेकर धनु संक्रांति, जानें कब से लगेगा खरमास
December 2024 Vrat Tyohar List: दिसंबर का महीना वर्ष का अंतिम महीना है, जो एक ओर सर्दी की ठंडक और छुट्टियों का आनंद लेकर लोगों के मन में यात्रा की योजनाएं उत्पन्न करता है, वहीं दूसरी ओर इस महीने में धार्मिक आस्था का भी विशेष महत्व होता है. इस माह विवाह पंचमी, भानु सप्तमी और क्रिसमस जैसे त्योहार मनाए जाएंगे. आइए जानें.
By Shaurya Punj | November 29, 2024 6:00 AM
December 2024 Vrat Tyohar list: नवंबर का महीना समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं, जिसके बाद वर्ष 2024 का अंतिम महीना, अर्थात् दिसंबर, प्रारंभ होगा. दिसंबर में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे. इस महीने में हिंदू त्योहारों के साथ-साथ क्रिश्चियन समुदाय का प्रमुख त्योहार क्रिसमस भी मनाया जाएगा. दिसंबर में 14 तारीख तक मार्गशीर्ष मास रहेगा, जिसके बाद पौष माह की शुरुआत होगी. इस महीने विवाह पंचमी, गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी, सफला एकादशी, हनुमान जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति और मार्गशीर्ष पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे.
त्योहार
तिथि
मार्गशीर्ष अमावस्या
01 दिसंबर 2024
विवाह पंचमी
06 दिसंबर 2024
चम्पा षष्ठी
07 दिसंबर 2024
भानु सप्तमी
08 दिसंबर 2024
मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
11 दिसंबर 2024
एकादशी व्रत पारण, मत्स्य द्वादशी
12 दिसंबर 2024
प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी
13 दिसंबर 2024
दत्तात्रेय जयंती
14 दिसंबर 2024
अन्नपूर्णा जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, खरमास की शुरुआत