ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का पहला मैच
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ खेलेग. भारत और इंग्लैंड के बीच मैच 29 अक्टूबर को लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा.
15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शकों के मैदान पर पहुंचने की संभावना है.
World Cup 2023 में भारत का पूरा शेड्यूल
8 अक्टूबर- भारत vs ऑस्ट्रेलिया , चेन्नई
11 अक्टूबर- भारत vs अफगानिस्तान दिल्ली
15 अक्टूबर- भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर- भारत vs बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर- भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर- भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर- भारत vs क्वालिफायर 2, मुंबई
5 नवंबर- भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
11 नवंबर- भारत vs क्वालिफायर 1, बेंगलुरु
नोट- सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे.
Also Read: World Cup 2023 का शेड्यूल जारी, 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले