IPL 2024: चेन्नई के लिए गायकवाड़ ने किया सबसे अधिक बार 50+ स्कोर
चेन्नई के तरफ से खेलते हुए रुतुराज ने सबसे अधिक बार 50 से अधिक का आंकड़ा पार किया है. इस लिए में रुतुराज पहले स्थान पर काबिज हैं. उन्होंने 17 बार ये कारनामा करके दिखाया है. वहीं रुतुराज गायकवाड़ के बाद इस सूची में फाफ डु प्लेसिस शामिल हैं. फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई के तरफ से खेलते हुए 16 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं. माइकल हसी ने भी चेन्नई के तरफ से खेलते हुए 13 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं.
खिलाड़ी | स्कोर |
ऋतुराज गायकवाड़ | 17 |
फाफ डु प्लेसिस | 16 |
माइकल हसी | 13 |
डेवोन कॉनवे | 9 |
शेन वॉटसन | 9 |
मुरली विजय | 9 |
IPL 2024: कप्तान के तौर पर बनाए सबसे अधिक रन
रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई के तरफ से कप्तान के तौर पर खेलते हुए सबसे अधिक निजी स्कोर दर्ज किया है. चेन्नई सुपर किंग्स में अभी तक कुल चार खिलाड़ियों ने कप्तानी की है. एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ के अलावा सुरेश रैना ने भी चेन्नई के लिए कप्तान की भूमिका अदा की थी. मगर कप्तान के तौर पर चेन्नई के तरफ से खेलते हुए एमएस धोनी के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे अधिक रन स्कोर किया है. एमएस धोनी ने कप्तान के तौर पर खेलते हुए 84 रन बनाए हैं. ये उनका आईपीएल का सबसे अधिक स्कोर है. वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने इस मामले में एमएस धोनी को पछाड़ दिया है. उन्होंने कप्तान के तौर पर चेन्नई के तरफ से खेलते हुए सबसे अधिक 108 रन बनाए हैं.
खिलाड़ी | रन | बनाम | वर्ष |
ऋतुराज गायकवाड़ | 108 | लखनऊ | 2024 |
एमएस धोनी | 84 | आरसीबी | 2019 |
एमएस धोनी | 79 | पंजाब | 2018 |
एमएस धोनी | 75 | राजस्थान | 2019 |
एमएस धोनी | 70 | आरसीबी | 2011 |
IPL 2024: चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनने वाले पांचवें खिलाड़ी बने रुतुराज
रुतुराज गायकवाड़ ने मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 108 रन बनाए. शतक पूरा करने के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 54 गेंदों का सहारा लिया. बल्लेबाजी के दौरान रुतुराज गायकवाड़ ने चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया. मैच में गायकवाड़ ने कुल 60 गेंद खेले. जिसमें उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 108 रन बनाए. चेन्नई के तरफ से एक पारी में वह सबसे अधिक रन बनने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं. इस सूची में पहले स्थान पर मुरली विजय हैं. मुरली विजय ने चेन्नई के तरफ से खेलते हुए साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रन बनाए हैं.
खिलाड़ी | स्कोर | खिलाफ | जगह | साल |
मुरली विजय | 127 | RR | चेन्नई | 2010 |
शेन वॉटसन | 117 | SRH | मुंबई | 2018 |
माइकल हसी | 116 | PBKS | मोहाली | 2008 |
मुरली विजय | 113 | DC | चेन्नई | 2012 |
रुतुराज गायकवाड़ | 108 | LSG | चेन्नई | 2024 |