IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की रेस, ऐसा बन रहा कठिन समीकरण

IPL 2025 Playoff Scenario for Mumbai Indians after GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डकवर्थ-लुईस मेथड से आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हराकर उनकी छह मैचों की जीत की लय तोड़ी. इस जीत के साथ गुजरात अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचा, जबकि मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब कड़ी मेहनत करनी होगी.

By Anant Narayan Shukla | May 7, 2025 7:07 AM
an image

IPL 2025 Playoff Scenario for Mumbai Indians after GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डकवर्थ-लुईस (DLS) मेथड के तहत आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए तीन विकेट से हराया. यह मुकाबला मुंबई में अनसीजनल बारिश के चलते दो बार रोका गया था. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर खिसक गई. इस मैच में गुजरात ने मुंबई की लगातार छह जीत की लय को भी तोड़ दिया. अब मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है. 

चूंकि आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए कट-ऑफ अंक अभी तय नहीं हुए हैं और प्लेऑफ की रेस में पांच टीमें बनी हुई हैं, ऐसे में संभव है कि चार टीमों को क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 18 अंक की जरूरत होगी. गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के 12 मैचों से 14 अंक हैं. जबकि आरसीबी और गुजरात 16 अंक और पंजाब किंग्स के 15 अंक हैं. 

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? 

मुंबई के पास अब वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक अंतिम घरेलू मैच बचा है, जिसे उन्हें हर हाल में जीतना होगा. दो में से एक जीत उन्हें 16 अंकों तक पहुंचाएगी, लेकिन यह स्थिति अनिश्चित रहेगी. अगर मुंबई दोनों मैच जीतती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे, जिससे पांच बार की चैंपियन टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो सकता है. दिलचस्प बात यह है कि मुंबई के बचे हुए दोनों मुकाबले उन टीमों के खिलाफ हैं जो खुद भी प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं.

मुंबई इंडियंस का बचा हुआ IPL 2025 शेड्यूल:

पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस (MI)- 11 मई, धर्मशाला
मुंबई इंडियंस (MI) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 15 मई, मुंबई

मुंबई ने जहां 12 मुकाबले खेले हैं, वहीं बाकी प्लेऑफ दावेदारों के पास एक-एक मुकाबला ज्यादा बचा है, जिससे मुंबई के लिए रास्ता थोड़ा मुश्किल हो सकता है. मुंबई इंडियंस अगर दोनों मैच जीतती है, तो भी उसका संभावित सर्वश्रेष्ठ अंक 18 तक पहुंचेगा. हालांकि मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि उनका नेट रन रेट इस समय आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ है, जो अंक बराबर होने की स्थिति में उनके काम आ सकता है.

IPL 2025 Points Table Updated: आईपीएल पॉइंट्स टेबल टॉप की 7 टीमें

टीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1गुजरात टाइटंस (GT)118300.79316
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)118300.48216
3पंजाब किंग्स (PBKS)117310.37615
4मुंबई इंडियंस (MI)127501.15614
5दिल्ली कैपिटल्स (DC)116410.36213
6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)115510.24911
7लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)11560-0.46910

‘कायनात ने हमें मौका दिया’, GT vs MI मैच में जीत के बाद शुभमन गिल ने गजब कह दिया

‘यह अपराध है…’, हार के बाद निराश हार्दिक पांड्या, बोले- सब कुछ ठीक, लेकिन इसने मैच हरवा दिया

विराट कोहली को सबसे ज्यादा डर कब लगा था? पाकिस्तान को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version