24.1 C
Ranchi
Advertisement

कोहली ने खड़ा किया रनों का पहाड़, धोनी, चहल के नाम भी दर्ज हैं बड़े रिकॉर्ड, देखें IPL के चौंकाने वाले आंकड़े

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत शनिवार 22 मार्च से हो रही है. पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. मैच से पहले रंगारंग उद्घाटन समारोह भी होगा. यहां हम आईपीएल के कुछ रोचक आंकड़ें पेश कर रहे हैं...

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज शनिवार 22 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के साथ होगा. क्रिकेट के इस सबसे बड़े घरेलू लीग ने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. यह आईपीएल का 18वां सीजन होगा. इसका क्रेज इतना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान इसका आयोजन बायो बबल में किया गया था. इस लीग के पिछले 17 सत्रों में विस्फोटक बल्लेबाजी से लेकर कमाल की गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के कई कीर्तिमान बने हैं. आइए हम नजर डालते हैं आईपीएल में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से जुड़े कुछ मजेदार आंकड़ों पर…

आईपीएल की अब तक की सबसे सफल टीम

मुंबई इंडियंस : इस फ्रेंचाइजी ने अब तक पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. ये सभी ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने जीते हैं. मुंबई इंडियंस 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का चैंपियन रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स : चेन्नई सुपर किंग्स ने भी पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं. एमएस धोनी ने टीम के लिए 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ये खिताब जीते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स : कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम तीन आईपीएल खिताब हैं. इस टीम ने साल 2012, 2014 और 2024 में ये खिताब जीते हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 8004 रन
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद)- 6769 रन
रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस) – 6628 रन
डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद) – 6565 रन
सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस) – 5528 रन

आईपील में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

क्रिस गेल – 66 गेंदों पर 175 रन – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स.
बैंडन मैकुलम – 73 गेंदों पर 158* रन – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.
क्विंटन डिकॉक – 70 गेंदों पर 140* रन – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स.
एबी डिविलियर्स 59 गेंदों पर 133* रन – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
केएल राहुल – 69 गेंदों पर 132* रन – किंग्स इलेवन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल – (मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स) – 205 विकेट
पीयूष चावला – (चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस) – 192 विकेट
ड्वेन ब्रावो – (चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायन्स, मुंबई इंडियंस) – 183 विकेट
भुवनेश्वर कुमार – (पुणे वारियर्स, सनराइजर्स हैदराबाद) – 181 विकेट
सुनील नारायण – (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 180 विकेट

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी – (चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स) – 2008 से 2024 तक 264 मैच.
दिनेश कार्तिक – (दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 2008 से 2024 तक 257 मैच.
रोहित शर्मा – (डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस) – 2008 से 2024 तक 257 मैच.
विराट कोहली – (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 2008 से 2024 तक 252 मैच.
रवींद्र जडेजा – (चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टस्कर्स केरल, राजस्थान रॉयल्स) – 2008 से 2024 तक 240 मैच.

ईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली – (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 114
सुरेश रैना – (चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायन्स) – 109
कीरोन पोलार्ड – (मुंबई इंडियंस) – 103
रवींद्र जडेजा – (चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायन्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, राजस्थान रॉयल्स) – 103
रोहित शर्मा – (डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस) – 101

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन से जीत

मुंबई इंडियंस ने 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रनों से हराया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 में गुजरात लायन्स को 144 रनों से हराया.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 140 रनों से हराया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में किंग्स इलेवन को 138 रनों से हराया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2013 में पुणे वॉरियर्स को 130 रनों से हराया.

आईपीएल में किसी टीम का सर्वोच्च स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 287/3.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस : 277/3.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स : 272/7.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स : 266/7.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स : 263/5.

आईपीएल में टीम का सबसे कम स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – 49
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 58
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 59
दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम मुंबई इंडियंस – 66
दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम किंग्स इलेवन – 67

सभी आंकड़े पीटीआई भाषा से लिए गए हैं.

ये भी पढ़ें…

सैम करन के लिए IPL 2025 ही सब कुछ, चल निकले तो इंग्लैंड टीम में मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड में हारिस रऊफ भी उड़े, एक हाथ से मारा ऐसा झपट्टा बल्लेबाज को यकीन ही नहीं हुआ, Video

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel