Most expensive IPL spells: रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की जमकर धुनाई की. वह इस इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए. उन्होंने एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ. संजू सैमसन की जगह आरआर की कप्तानी कर रहे रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने ठोस शुरुआत की और तीन ओवर में 45-0 का अविश्वसनीय स्कोर बनाया. अभिषेक अगले ओवर में महेश थीक्षाना की गेंद पर सीधे पॉइंट पर आउट हो गए. पांचवें ओवर में आर्चर पहली बार आक्रमण पर आए और सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने उनको निशाना बनाया.
जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में बने 23 रन
जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर हेड पीछे हटे और गेंद को स्क्वायर लेग के पीछे से चौके के लिए घुमा दिया. दूसरी गेंद मिडिल स्टंप पर पिच हुई और हेड ने लेग-साइड पर जोरदार स्ट्राइक लगाई, उनका छक्का 105 मीटर लंबा था. धीमी गेंद पर डॉट होने के कारण कुछ राहत मिली, लेकिन हेड ने अगली गेंद को ऑफ साइड में चौका जड़ दिया. बाउंसर को वाइड करार दिए जाने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने लगातार दो और चौके लगाए, जिससे ओवर में 23 रन बने. पावरप्ले के अंत तक सनराइजर्स ने 94-1 रन बना लिए थे.
A stream of thoughts 🧠
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
And powerful self-reflection 💬
Of a day that he made his own 🫶
Presenting Centurion Ishan’s inner voice 🧡 – By @mihirlee_58
WATCH 🎥🔽 #TATAIPL | #SRHvRR | @SunRisers | @ishankishan51
ईशान किशन ने भी जड़े एक ओवर में 3 छक्के
आर्चर का बुरा सपना यहीं खत्म नहीं हुआ क्योंकि पारी के 13वें ओवर में ईशान किशन ने आर्चर की गेंदों पर तीन छक्के जड़े और 22 रन देकर तीन ओवर के बाद उनका स्कोर 0-57 हो गया. आर्चर के आखिरी ओवर की शुरुआत बीमर से हुई जो चार बाई के लिए चली गई, इस ओवर में कुल 19 रन बने और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली. 4 ओवर के बाद उनका स्कोर 0-76 हो गया, जो आईपीएल इतिहास का सबसे खराब स्पैल है.
खिलाड़ी | आंकड़े | टीम | विपक्षी टीम | मैदान | वर्ष |
जोफ्रा आर्चर | 0-76 | राजस्थान रॉयल्स | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद | 2025 |
मोहित शर्मा | 0-73 | गुजरात टाइटंस | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | 2024 |
बेसिल थम्पी | 0-70 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | बेंगलुरु | 2018 |
यश दयाल | 0-69 | गुजरात टाइटंस | कोलकाता नाइट राइडर्स | अहमदाबाद | 2023 |
रीस टॉपले | 1-68 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | सनराइजर्स हैदराबाद | बेंगलुरु | 2024 |
ल्यूक वुड | 1-68 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | 2024 |
इशांत शर्मा | 0-66 | सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद | 2013 |
मुजीब उर रहमान | 0-66 | किंग्स इलेवन पंजाब | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद | 2019 |
अर्शदीप सिंह | 1-66 | पंजाब किंग्स | मुंबई इंडियंस | मोहाली | 2023 |
क्वेना मफाका | 0-66 | मुंबई इंडियंस | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद | 2024 |
सनराइजर्स ने बनाए 286 रन
गेंदबाजों की कुटाई कर सनराइजर्स ने अपने पहले ही मुकाबले में सभी चौंका दिया और 286 रन का स्कोर पोस्ट किया, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. हालांकि राजस्थान के बल्लेबाजों ने भी हथियार नहीं डाला और इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 242 के स्कोर तक पहुंच गए, लेकिन वे लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए और 44 रनों से हार गए. सनराइजर्स के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 प्लस स्कोर है.
ये भी पढ़ें…
जिसकी गेंद पर धोनी ने दिखाई बिजली सी तेजी, उसने कहा- दुनिया से बाहर, उनके जैसा…
विकेट के पीछे थे धोनी, डेब्यू करने आए ‘झारखंड के गेल’, CSK vs MI मैच में रॉबिन मिंज का स्पेशल मोमेंट
जोफ्रा आर्चर और ‘ब्लैक टैक्सी’; हरभजन सिंह ने ये क्या कर डाला, बोला कुछ ऐसा मच गया भारी बवाल