राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में सूर्यकुमार रियान रिकल्टन के आउट होने के बाद क्रीज पर आए और पहले रोहित शर्मा और फिर हार्दिक पांड्या के साथ साझेदारी करते हुए 23 गेंद पर 48 रन की पारी खेली.खेले गए मैच में भले ही सूर्यकुमार अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव का शानदार फॉर्म लगातार जारी है. उन्होंने अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में- 29, 48, 27*, 67, 28, 40, 26, 68*, 40*, 54 और 48* रन की पारियां खेली हैं. उनकी इस बेहतरीन निरंतरता का ही नतीजा है कि लीग चरण के 50 मैच पूरे होने के बाद उनके सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है.
IPL में लगातार सबसे अधिक 25+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
- 11 पारियां – सूर्यकुमार यादव (2025)*
- 10 पारियां – रॉबिन उथप्पा (2014)
- 9 पारियां – विराट कोहली (2024–25)
- 9 पारियां – स्टीव स्मिथ (2016–17)
- 9 पारियां – साईं सुदर्शन (2023–24)
सूर्या ने इस सीजन 67.85 की जबरदस्त औसत और 172.72 की तेज स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके और 26 गगनचुंबी छक्के निकले हैं. यदि उनका यह प्रदर्शन यूं ही जारी रहा, तो इस सीजन के अंत तक वह न केवल रिकॉर्ड बुक में कई नए पन्ने जोड़ सकते हैं, बल्कि मुंबई इंडियंस को खिताबी राह पर भी मजबूती से ले जा सकते हैं. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत सूर्यकुमार ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे हैं. उन्होंने साईं सुदर्शन को पीछे करते हुए पहला स्थान कब्जा लिया है.
आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड
खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
सूर्यकुमार यादव | 11 | 475 | 67.86 | 172.73 | 46 | 26 |
साईं सुदर्शन | 9 | 456 | 50.67 | 150.00 | 46 | 16 |
विराट कोहली | 10 | 443 | 63.29 | 138.87 | 39 | 13 |
यशस्वी जायसवाल | 11 | 439 | 43.90 | 154.04 | 41 | 24 |
जोस बटलर | 9 | 406 | 81.20 | 168.46 | 43 | 17 |
MI vs RR मैच का हाल
वहीं राजस्थान के खिलाफ मैच की बात करें तो, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के अर्धशतक की बदौलत 11.5 ओवर में ही 116 रन बना लिए. इसके बाद सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या ने 23-23 गेंदों पर 48-48 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत एमआई ने 20 ओवर में 217 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. लगातार दूसरे मैच में 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को इस बार अच्छी शुरुआत नहीं मिली और उसकी पूरी टीम मात्र 117 रन पर ही ढेर हो गई. रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा स्कोर जोफ्रा आर्चर (30 रन) बनाया. इस हार के बाद राजस्थान का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया, वहीं मुंबई पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई है.
इन्हें भी पढ़ें:–
50 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल, प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, दो टीमें हुईं बाहर
MI vs RR: राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक हुए कन्फ्यूज, बोले; मैं नहीं जानता किसका नाम…
प्लेऑफ से बाहर राजस्थान, MI से हार के बाद बोले रियान पराग, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार