जो रूट ने दिन की शुरुआत 99 रन से की और पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया. यह उनका टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड 37वां शतक रहा. लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं चली और 104 के स्कोर पर बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया. दूसरी नई गेंद कुछ हरकत कर रही थी और बुमराह ने सुबह के सत्र की शुरुआत सटीक लाइन और लेंथ से की. बुमराह ने 88वें ओवर की पहली गेंद गुड लेंथ से थोड़ा आगे की ओर बाहर की तरफ गेंद फेंकी, जिससे जो रूट ड्राइव के लिए आगे आए, लेकिन गेंद थोड़ी अंदर की ओर मुड़ी, उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और सीधे मिडल स्टंप से टकरा गई.
यह पहला मौका नहीं था जब बुमराह ने रूट को टेस्ट में आउट किया हो. बुमराह अब तक रूट को 11 बार टेस्ट में आउट कर चुके हैं, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा रूट के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार है. बुमराह का रूट के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड कुछ ऐसा है:
311- रन दिए
612- गेंदें डालीं
11- बार आउट किया 28.27 की औसत से
जो रूट को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह अब पैट कमिंस के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. कमिंस ने भी रूट को 11 बार आउट किया है. जबकि अन्य गेंदबाजों में हेजलवुड ने 10 बार रूट का विकेट झटका है. अन्य गेंदबाजों का ऐसा है रिकॉर्ड-
जो रूट को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज
रैंक | गेंदबाज | कुल आउट | बोल्ड | कैच | विकेट के पीछे कैच आउट | एलबीडब्ल्यू |
---|
1 | पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) | 11 | 2 | 4 | 3 | 2 |
1 | जसप्रीत बुमराह (भारत) | 11 | 2 | 5 | 1 | 3 |
3 | जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) | 10 | 4 | 2 | 1 | 3 |
4 | रवींद्र जडेजा (भारत) | 8 | 1 | 2 | 1 | 4 |
4 | नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) | 8 | 0 | 6 | 1 | 1 |
4 | मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) | 8 | 0 | 4 | 4 | 0 |
मैच का ताजा हाल
दूसरे दिन इंग्लैंड ने जबरदस्त शुरुआत की थी, लेकिन पहले घंटे में ही टॉप ऑर्डर धराशायी हो गया. बुमराह ने पहले बेन स्टोक्स को आउट किया, फिर जो रूट का शिकार किया और उसके बाद क्रिस वोक्स को भी चलता किया. उनकी घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड का स्कोर देखते ही देखते 271/7 हो गया. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 99 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए हैं.
क्रीज पर जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्से मौजूद हैं. जेमी स्मिथ को 1 रन के स्कोर पर केएल राहुल की ओर से सेकेंड स्लिप में जीवनदान दिया गया. फिलहाल वे 38 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कार्से 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
इंडियन बॉलर्स ने नाक में दम कर दिया है, हैरान-परेशान ओली पोप ने सुनाई व्यथा
रवींद्र जडेजा ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, सर्वाधिक विकेट लेने वाले इंडियन बॉलर्स लिस्ट में हुए शामिल
400* का रिकॉर्ड टूटना चाहिए था या नहीं, वियान मुल्डर ने बताया खुद ब्रायन लारा क्या चाहते थे