12 फरवरी को होगी भारत-पाकिस्तान भिड़ंत
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 दक्षिण अफ्रीका में 10 से 26 फरवरी के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जाएगा. यहां दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें 5-5 टीमों को रखा गया है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं. ग्रुप बी में भारत-पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें हैं. वहीं ग्रुप ए में मेजबान साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को रखा गया है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीमें 12 फरवरी को आमने-सामने होंगी. यह मैच न्यूलैंड्स, केप टाउन में शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा.
ICC Women’s T20 World Cup 2023 का पूरा शेड्यूल
10 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
11 फरवरी: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
12 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
12 फरवरी: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
13 फरवरी: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
13 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गेकेबेरा, रात 10.30 बजे)
15 फरवरी: भारत बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
15 फरवरी: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
16 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
17 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
17 फरवरी: आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
18 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
18 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गेकेबेरा, रात 10.30 बजे)
19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
19 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल, रात 10.30 बजे)
20 फरवरी: भारत बनाम आयरलैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
21 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
21 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
23 फरवरी: पहला सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
24 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
26 फरवरी: फाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
Also Read: IND vs AUS 1st Test: एक बार फिर फेल हुए केएल राहुल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास
यहां देख सकते हैं लाइव
भारत में महिला टी20 विश्व कप 2023 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं आप महिला टी20 विश्व कप की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर भी देख सकते हैं.