मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

सैकड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा में लिया भाग

By MRIGENDRA MANI SINGH | May 19, 2025 8:36 PM
feature

41-प्रतिनिधि, सिकटी

————-

वीर सपूतों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

प्रतिनिधि, फारबिसगंज ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर व अमर शहीद वीर सपूतों के सम्मान में धर्मशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद साह के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने व संचालन अररिया नप के उप मुख्य पार्षद गौतम साह ने किया. कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगो ने सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख कर अमर शहीद वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया. इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुये वीर सपूतों के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया व श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस मौके पर पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर, जिला प्रवक्ता प्रोफेसर गणेश ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, अररिया नप के उप मुख्य पार्षद गौतम साह, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रंजन, नीलिमा साह, राजेंद्र यादव, नागेश्वर प्रसाद यादव, चंद्रकला देवी, जितेंद्र साह, राजेंद्र झा, मोहन दास मथुराजी, शित्यानंद ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह, जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह ने संबोधित किया. जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सम्राट, सुनील चौरसिया, मृत्युंजय झा, रजत रंजन उर्फ राजू साह, गंगा प्रसाद सह, परमानंद मंडल,न गर पार्षद हेमंत कुमार उर्फ संजय कुमार, दिलीप चौहान, स्मृति झा, संतोषी देवी, रीता कुमारी, रेणु मंडल, निशा कुमारी, पूनम देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां अररिया न्यूज़ (Araria News) , अररिया हिंदी समाचार (Araria News in Hindi), ताज़ा अररिया समाचार (Latest Araria Samachar), अररिया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Araria Politics News), अररिया एजुकेशन न्यूज़ (Araria Education News), अररिया मौसम न्यूज़ (Araria Weather News) और अररिया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version