ऑपरेशन सिंदूर : गोह बाजार में दिखा देश भक्ति का उबाल, निकाली गयी तिरंगा यात्रा

सैनिकों को सम्मान देने उमड़ा जनसैलाब

By SUJIT KUMAR | May 23, 2025 5:16 PM
an image

गोह. गोह प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य वीर सैनिकों को सम्मान देना और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था. यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा गोह क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. तिरंगा यात्रा की शुरुआत एसबीआइ गोह से की गयी जो गोह चौक, मुख्य बाजार होते हुए कॉपरेटिव बैंक गोह तक गयी. तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा, उपहारा मंडल भाजपा अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, जिला मंत्री सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, विकू त्रिपाठी, सत्येंद्र शर्मा, अरुणजय शर्मा, बृजकिशोर पाल, कमलेश सिंह, गया ठाकुर, नीरज शर्मा, विनोद शर्मा, बैजू ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, हीरा मोती, बब्लू सिंह, देवेश शर्मा, रणधीर पासवान समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए. तिरंगा यात्रा में राजनीतिक दलों से इतर अन्य संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लोजपा अध्यक्ष कुमार आर्य, जदयू अध्यक्ष कुंजन सिंह, सुभाष वर्मा, ब्रजेश गुप्ता, महिला प्रतिनिधि सोनी देवी, निजू कुमारी, संगीता देवी, रेशमी देवी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही. इस यात्रा की विशेष बात यह रही कि केवीएम क्लासेज के सैकड़ों बच्चों ने भी तिरंगा लहराते हुए यात्रा में भाग लिया, जो नई पीढ़ी में देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है. वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भारतीय सेना की वीरता और रणनीतिक कौशल का प्रतीक बताया तथा जवानों को देश की असली ताकत करार दिया. इधर, तिरंगा यात्रा को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां औरंगाबाद न्यूज़ (Aurangabad News) , औरंगाबाद हिंदी समाचार (Aurangabad News in Hindi), ताज़ा औरंगाबाद समाचार (Latest Aurangabad Samachar), औरंगाबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Aurangabad Politics News), औरंगाबाद एजुकेशन न्यूज़ (Aurangabad Education News), औरंगाबाद मौसम न्यूज़ (Aurangabad Weather News) और औरंगाबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version