Bakrid, Eid al-Adha 2023: बकरीद की नमाज कब पढ़ी जाएगी? अभी जान लीजिए सही समय व तारीख
Bakrid, Eid al-Adha 2023 इस बार कुर्बानी का पर्व बकरीद 29 जून को मनाया जायेगा. इस बार शहर के गांधी मैदान में सुबह 7.30 बजे इदुल अजहा की नमाज अदा की जायेगी. ईदैन कमेटी की ओर से बकरीद की नमाज की टाइमिंग की घोषणा कर दी गयी है. जानिए पटना शहर में कहां और कितनर बजे पढ़ी जाएगी नमाज.
By Prabhat Khabar Digital Desk | June 24, 2023 4:43 AM
Bakrid, Eid al-Adha 2023: पटना के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में स्थानीय कमेटियों ने शुक्रवार को पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज के बाद बकरीद की नमाज के समय की घोषणा कर दी है. इस बार कुर्बानी का पर्व बकरीद 29 जून को मनाया जायेगा. इस बार शहर के गांधी मैदान में सुबह 7.30 बजे इदुल अजहा की नमाज अदा की जायेगी. ईदैन कमेटी की ओर से बकरीद की नमाज की टाइमिंग की घोषणा कर दी गयी है. इधर शहर के विभिन्न इदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है.
इन मस्जिदों में इस समय अदा की जायेगी इद उल अजहा की नमाज
खानकाह ए मुजीबिया 8:50 बजे
छोटी खानकाह मस्जिद 9:00 बजे
शाही संगी मस्जिद 7: 00 बजे
नोहसा पुरानी जामा मस्जिद 7:00 बजे
नोहसा उस्मान नगर कॉलोनी अब्दुल गनी मस्जिद में 6:30 बजे और 7:30 बजे
नया टोला जामा मस्जिद 6:30
हारून नगर सेक्टर वन 7:30 बजे
हारून नगर सेक्टर टू बड़ी मस्जिद 7:00 बजे और छोटी मस्जिद 6:45 बजे
ईसापुर पुरानी मस्जिद 6:30 बजे और दूसरी नमाज 7:25 बजे