प्रखंड अध्यक्ष पद पर अनुजानंद अनुज चुने गये

प्रखंड अध्यक्ष पद पर अनुजानंद अनुज चुने गये

By Prabhat Khabar News Desk | December 18, 2024 8:03 PM
an image

फुल्लीडुमर. भाजपा संगठन महापर्व के तहत कन्या उच्य विद्यालय खेसर परिसर में एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें सर्व सम्मति से अनुजानंद अनुज को एक वार फिर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया. चुने गये नामों की घोषना भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री के दिशा-निर्देश पर कुणाल भगत के द्बारा किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ता एवं संगठन के प्रदेश से लेकर जिलास्तर के पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें माला पहनाते हुए गुलाल लगाकर स्वागत किया गया. इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अनिल ठाकुर, कृष्ण पांडेय, नगर अध्यक्ष बांका मुकेश कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन सिन्हा, मनोरंजन सिंह, सुमन सौरभ, जिला उपाध्यक्ष रानी महकमे कुमारी, उषा देवी, राजेश गुप्ता, शिवशंकर मंडल, संजय तांती, विष्णुदेव राय, कृष्णदेव राय, गुडु सिंह, निराला मिश्र, पंकज भगत, अनूप लाल यादव, राजेश राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version