बंदर के हमले से महिला कांवरिया जख्मी

बंदर के हमले से महिला कांवरिया जख्मी

By GOURAV KASHYAP | July 21, 2025 10:28 PM
an image

पंजवारा. सावन के पावन माह में गंगाजल लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम जलार्पण को जा रही एक महिला कांवरिया को बंदर ने हमला कर घायल कर दिया. यह घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के समीप की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर निवासी महिला कांवरिया मीरा देवी (पति महेश महतो) कांवर यात्रा के दौरान कुछ देर विश्राम करने के लिए सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठी थी. इस दौरान पेड़ पर बैठे एक बंदर ने उनके हाथ से खाना छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर बंदर ने उनके हाथ में दांत से काट लिया. अन्य कांवरियों व स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में प्राथमिक उपचार कराया गया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version