प्रेम-प्रसंग में शादी कर पत्नी को लाया घर, परिवार के सदस्यों ने किया विरोध

थाना क्षेत्र के गढ़ीकुर्मा गांव के युवक को प्रेम प्रसंग में शादी कर पत्नी को घर लाना महंगा पड़ गया.

By MD. TAZIM | July 22, 2025 9:28 PM
an image

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के गढ़ीकुर्मा गांव के युवक को प्रेम प्रसंग में शादी कर पत्नी को घर लाना महंगा पड़ गया. स्थिति यह हो गयी कि नवविवाहिता जोड़े को उसके ही घर वाले तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार गढ़ी कुर्मा गांव के दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र कृपाल सिंह ऑटो चलाने का काम करता था. जहां ऑटो चलाने के क्रम में ही मुंगेर जिले के खड़िया पिपरा गांव के पंकज कुमार सिंह के पुत्री प्रियंका कुमारी से दोस्ती हो गयी और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. जिसके बाद दोनों ने अपने मर्जी से शादी कर ली. जब कृपाल सिंह ने शादी कर अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी को घर लाया तो घर में विवाद बढ़ गया. स्थिति यह हो गयी कि कृपाल सिंह की पत्नी प्रियंका कुमारी को उसके ही सास रूबी देवी और देवर छोटू कुमार सिंह के द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. प्रताड़ना से तंग होकर नव विवाहित प्रियंका कुमारी अपने पति कृपाल सिंह के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई हैं. आरोपी महिला रूबी देवी सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version