बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा ने की मंथन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मानपुर ग्रामीण उत्तरी मंडल ने रविवार को बूथ सशक्तीकरण पर समीक्षा बैठक की.

By ROHIT KUMAR SINGH | June 8, 2025 8:44 PM
an image

मानपुर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मानपुर ग्रामीण उत्तरी मंडल ने रविवार को बूथ सशक्तीकरण पर समीक्षा बैठक की. मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 47 बूथ अध्यक्षों सहित कई पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए. गया पूर्वी के उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बूथों को संगठित व जनसेवा से प्रेरित बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तीकरण का मतलब मतदाता सूची की जांच के साथ हर मतदाता तक पहुंच बनाना और युवाओं को संगठन से जोड़ना है. बैठक में विधानसभा प्रभारी दीपक पांडे,जिला महामंत्री विनोद सिंह, नरेंद्र सिंह ,संजय सिंह ,विनोद सिंह, संतोष सिंह, बीरेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गया न्यूज़ (Gaya News), गया हिंदी समाचार (Gaya News in Hindi),ताज़ा गया समाचार (Latest Gaya Samachar),गया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gaya Politics News),गया एजुकेशन न्यूज़ (Gaya Education News),गया मौसम न्यूज़ (Gaya Weather News)और गया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version