रामनवमी पर घर में पार्टी का झंडा लगाने का निर्णय

प्रखंड स्थित स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान में भाजपा मंडल इकाई की बैठक शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने की.

By ROHIT KUMAR SINGH | April 5, 2025 8:03 PM
an image

परैया. प्रखंड स्थित स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान में भाजपा मंडल इकाई की बैठक शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने की. जिला से आये गया पश्चिमी के उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार व महामंत्री कौशल वर्मा ने सभी को संबोधित किया. सभी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर रामनवमी पर्व के दिन अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाने का निर्णय लिया. साथ ही महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पूनिया देवी को क्षेत्र में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया. बैठक में परैयाखुर्द मुखिया सुनील कुमार, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, ब्रह्मचारी यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदेश्वर मांझी, प्रखंड उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, राम लखन सिंह, अखिलेश सिंह, राघवेंद्र कुमार, ललिता देवी, पप्पू पासवान, संतोष पांडेय, दिलीप गुप्ता, आयुष कुमार आदि शामिल हुए.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गया न्यूज़ (Gaya News), गया हिंदी समाचार (Gaya News in Hindi),ताज़ा गया समाचार (Latest Gaya Samachar),गया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gaya Politics News),गया एजुकेशन न्यूज़ (Gaya Education News),गया मौसम न्यूज़ (Gaya Weather News)और गया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version